MP Weather: मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास बन गया है। इसके अतिरिक्त एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास बना हुआ है।
