तूफान फेंगल अब बेअसर हो चुका है, जिसके बाद मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ने लगी है। शनिवार को नौगांव में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट जारी रहने का अनुमान है। शीतलहर 15 दिसंबर के बाद बन सकती है।
