मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से ठंड कम हुई और दिन में गर्मी महसूस होने लगी। तापमान में बढ़ोतरी से अधिकांश जिलों में रात की ठंड भी घट गई। पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित चक्रवात के कारण यह बदलाव हो रहा है। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान मामूली बढ़ेगा।
