मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण ठंड ने जोर पकड़ लिया है। राजगढ़ में 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस ठंड का असर दो दिन तक जारी रह सकता है, लेकिन 10 जनवरी से राहत मिलने की संभावना है।
