मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। अगले 2 दिनों तक प्रदेश में घना कोहरा नहीं छाएगा। दिन के समय तेज धूप होगी। हालांकि सुबह-शाम तापमान कम होने के कारण ठंड लगेगी। वहीं कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम बना हुआ है।
