Madhya Pradesh weather: प्रदेश में शीतलहर का दौर लगातार जारी है। उत्तरी बर्फिली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो रही है और ठंड बढ़ रही है। मंगलवार को प्रदेश के 24 से ज्यादा शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया, वहीं बुधवार को भी कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट है।
