मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में शनिवार-रविवार को न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा। वहीं शुक्रवार को खजुराहो में पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं ग्वालियर अंचल में लगातार कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश में लगातार शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी हुई है।
