MP Weather Report: प्रदेश में शीतलहर के साथ-साथ अब कोहरा भी छाने लगा है। ग्वालियर, चंबल, रीवा एवं सागर संभाग के जिलों में कोहरे का असर दिखने लगा है। वहीं भोपाल में शीतलहर का दौर भी जारी है। प्रदेश के 22 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
