MP Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और उत्तरी सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इंदौर और भोपाल में रात का तापमान तेजी से नीचे गिरा है। मंगलवार को देश के 10 सबसे ठंडे शहरों में इंदौर और भोपाल का भी नाम था। वहीं आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
