मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार रात से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाने के साथ रविवार से हल्की बारिश का सिलसिला भी शुरू होने की संभावना है। रविवार-सोमवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
