मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश पर एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी से लेकर अरब सागर तक बनी द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। इस वजह से प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होने का सिलसिला अभी बना रहेगा।
