Weather of MP: उत्तरी अफगानिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडल में तेज उपोष्ण पछुआ जेट स्ट्रीम हवाओं का असर प्रदेश के मौसम पर बना हुआ है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि तीन दिन बाद दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।
