MP Ka Mausam: मध्य प्रदेश में आज मौसम का मिजाजुला असर देखने को मिलेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गुरुवार को एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम केंद्र के अनुसार इंदौर और उज्जैन के ऊपर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस कारण देश के उत्तर से आ रही बर्फीली हवाएं पूरी तरह प्रदेश में नहीं पहुंच पा रही हैं।
