मध्य प्रदेश में अलग-अलग वेदर सिस्टम के असर से रात का तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी दो दिन तक रात का तापमान ऐसा ही रहेगा, इसके बाद इसमें गिरावट आ सकती है। प्रदेश में आने वाली हवाओं का रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट होने की संभावना है।
