मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 110 पदों के लिए मेरिट लिस्ट जारी की गई है। खास बात यह है कि इसमें टॉप 13 में से पांच महिलाए हैं। आयोग ने फिलहाल 87 प्रतिशत पदों की पदभार लिस्ट जारी है और 13 प्रतिशत को होल्ड पर रखा है।
