Mumbai Boat Accident: मुंबई में यात्री जहाज नौसेना की नाव से टकराने से 13 की मौत, सीएम-पीएम ने की मृतकों-घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा

0
147

बुधवार की शाम मुंबई में एक बड़ा नाव हादसा हो गया। यहां एक यात्री जहाज नौसेना की नाव से जा टकराया। इस हादसे में अभी तक 13 लोगों की मृत्‍यु की पुष्टि हो चुकी है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि टक्कर तब हुई जब मुंबई हार्बर में इंजन परीक्षण के दौरान इंजन में खराबी के कारण भारतीय नौसेना के एक क्राफ्ट ने नियंत्रण खो दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here