Family Court Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की कुटुंब न्यायालय में लगी नेशनल लोक अदालत में 100 से अधिक रिश्तों को टूटने से बचाया गया। इस दौरान पति-पत्नी बच्चों के लिए गिले-शिकवे भूलकर साथ घर लौटे। इनमें कुछ मामले ऐसे थे, जिन्हें चलते हुए लंबा समय हो गया। दंपती को यह समझाया गया कि उनके झगड़े की वजह से बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है।
