Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि के दौरान इन चीजों का खरीदना होता है शुभ, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है

0
123
हर साल कुल 4 नवरात्र आते हैं, मुख्य तौर पर चैत्र और शारदीय नवरात्रि लोग मनाते है। 2 गुप्त नवरात्रि योगी लोगों के लिए होती है।  नवरात्रि का पर्व देवी दुर्गा की पूजा के लिए मनाया जाता है और यह नौ दिनों तक मनाया जाता है। चैत्र महीने की नवरात्रि (मार्च/अप्रैल) में आती हैं और फिर अश्विन महीने (सितंबर-अक्टूबर) में। आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस बार 3 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान कुछ चीजें खरीदना भक्तों के लिए शुभ होता है। माना जाता है कि देवी दुर्गा प्रसन्न होती है और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। ज्योतिष के अनुसार, मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इन उपाय को जरुर करें। 
नवरात्रि में खरीदें ये वस्तुएं
चांदी का सिक्का खरीदें
नवरात्रि के दौरान घर पर चांदी का सिक्का जरुर खरीद के लाएं। इसे देवी लक्ष्मी का ही एक रुप माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्र के नौ दिनों में चांदी की सिक्के की पूजा करने से घर में समृद्धि आती है। इसके साथ ही कभी भी पैसे की कमी नहीं आती है।
तुलसी का पौधा जरुर खरीदें
नवरात्रि त्योहार के दौरान आप घर पर तुलसी का पौधा लेकर आते हैं तो यह नवरात्रि के लिए शुभ समय माना जाता है। भक्त जन नवरात्रि के दिनों से पूजा शुरु कर सकते हैं। माना जाता है कि जो लोग नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा करते हैं उन पर भगवान विष्णु की भी कृपा होती है।
देवी लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदें
इस नवरात्रि आप मां दुर्गा के साथ ही मां लक्ष्मी की मूर्ति जरुर खरीदें। माता लक्ष्मी को देवी दुर्गा का ही रुप माना जाता है और उनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आर्थिक समस्या भी होती है दूर। 
माता रानी का 16 श्रृंगार जरुर लेकर आएं
गौरतलब है कि नवरात्र के दौरान मां दुर्गा को 16 श्रृंगार चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। महिलाएं मां दुर्गा को 16 श्रृंगार अर्पित करती है इससे उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में श्रृंगार का सामान घर लेकर आना बेहद शुभ माना जाता है। इसमें शादी के कपड़े, हेयर स्टाइल, मांगटीका, सिन्दूर, बिंदी, काजल, नाक की अंगूठियां, झुमके, मेंहदी, चूड़ियां, अंगूठियां, कमरबंद, पायल, पैर की अंगूठियां और इत्र शामिल हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here