मध्यप्रदेश के वेटरनरी विश्वविद्यालयों में इस वर्ष छात्रों को राहत मिलने वाली है। अब बीवीएससी (Bachelor of Veterinary Science) की काउंसलिंग मेडिकल की यूजी काउंसलिंग के साथ ही शुरू की जाएगी। जबलपुर स्थित वेटरनरी विश्वविद्यालय ने यह निर्णय शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू करने के उद्देश्य से लिया है। पिछले वर्षों में काउंसलिंग की देरी के कारण छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
