इंदौर में परीक्षा के दौरान तेज हवा और वर्षा के कारण कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई थी। इससे बिजली और यातायात व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो गई। कई परीक्षा केंद्रों की बिजली गुल हो गई। इस वजह से परीक्षा केंद्रों में अंधेरा छा गया था। नतीजतन, कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पेपर तक नहीं पढ़ पाए थे और उनका पेपर बिगड़ गया था।
