Nepal Crisis Update: नेपाल में जारी हिंसा और राजनीतिक संकट अब भारत की सरहदों के लिए भी चिंता का सबब बन गया है। राजधानी काठमांडू समेत कई हिस्सों में कर्फ्यू के बावजूद हालात काबू में नहीं हैं। हिंसक भीड़ ने नेताओं और उनके परिवारों पर हमले तक किए। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
