Kashmir Tour Cancelled: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद इंदौर से कश्मीर जाने वाले पर्यटकों में खलबली मच गई है। लगभग 20 प्रतिशत लोगों ने अपना कश्मीर टूर निरस्त कर दिया है, जबकि कई लोग अपनी यात्रा टालने पर विचार कर रहे हैं। विमान कंपनियों ने री-बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है और ट्रैवल एजेंट्स पर्यटकों की मदद के लिए जुटे हुए हैं।
