परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में होने वाले तनाव और शंकाओं को दूर करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश में भी राज्य और जिला स्तर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।
