Paush Month 2025: पौष माह में काजल का दान करने से दूर होती है नकारात्मकता, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

0
82

हिंदू पंचांग में पौष महीने को बहुत अहम और शुभ फलदायी माना गया है। पौष माह में सूर्य देव की भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि पौष माह में सूर्य देव अपने भग स्वरूप में होते हैं। ऐसे में सूर्य देव की इस महीने पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इस महीने को छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है। पौष माह में पितरों की शांति के लिए दान और तर्पण भी किया जाता है। इसलिए पौष महीने में कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पौष महीने में काजल का दान कर सकते हैं या नहीं।

राहुदोष होगा दूर
ज्योतिष शास्त्र में काजल और राहु के बीच एक गहरा संबंध माना जाता है। काजल को एक ऐसा शक्तिशाली तत्व माना जाता है, जो निगेटिव एनर्जी को दूर करने में सहायक होता है। कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में राहु दोष हो, तो उसको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यक्ति को बुरी नजर भी लग जाती है। इसलिए पौष महीने में काजल का दान करने से जातक को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और व्यक्ति को सभी कष्टों से भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 30 January 2025 | आज का प्रेम राशिफल 30 जनवरी | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

जानिए क्या है महत्व
बता दें कि काजल को नकारात्मक दृष्टि या बुरी नजर से बचाव के प्रतीक के तौर पर माना जाता है। हिंदू धर्म में काजल का इस्तेमाल बच्चे के माथे या फिर आंखों के पास किया जाता है। जिससे कि बच्चे बुरी नजर से बचे रहें। वहीं पौष माह में काजल का दान करने से जातक और उसके परिवार के सदस्यों को बुरी नजर से बचाता है। काजल आत्मिक शांति की प्राप्ति और दान-पुण्य देने का एक साधन है। काजल का दान करने से व्यक्ति की आत्मा शुद्ध होती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। इसके अलावा काजल का दान करने घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस चीज का दान करने से जातक की आर्थिक स्थिति सुधरती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here