Personality Prediction: पैरों की बनावट खोलेगी आपके व्यक्तित्व के गहरे राज, जानिये आपका स्वभाव

0
4
आमतौर पर शायद ही आपने इस ओर ध्यान न दिया हो, लेकिन आपके पैरों की बनावट और उंगलियों की लंबाई हमारे व्यक्तित्व, व्यवहार और सोचने का अंदाज काफी कुछ बताता है। आश्चर्य की बात यह है कि उस पहलू की झलक पैरों में भी मिल सकती है। पैर का आकार, उंगलियों की बनावट और उनकी स्थिति हमारे सोचने के ढंग, प्रतिक्रिया देने की शैली और हमारे अंदर चल रही प्रतिक्रियाओं की झलक देती है। 
ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक पैरों के आकार और उंगलियों की स्थिति हमारे स्वभाव और जीवन दृष्टि को दर्शाती है। पैरों की संरचना जातक की सोच और आदतों के कई पहलुओं के बारे में जाना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Numerology Tips: मूलांक 3 और मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर का महीना, यहां देखें

मिस्त्र शैली के पैर

अगर आपके पैर में अंगूठा सबसे लंबा हो और बाकी की उंगलियां छोटी होती जाएं, तो यह संकेत होता है कि आप एक गंभीर और विचारशील स्वभाव के व्यक्ति हैं। आपकी ऊर्जा अंदर की ओर प्रवाहित होती है। वहीं आप लोगों की अधिक सुनते हैं और तभी बोलते हैं, जब जरूरी होता है। इस तरह के लोग गहराई से सोचते हैं और हर पहलू का विश्लेषण करना पसंद करते हैं। इन जातकों को शांत वातावरण अधिक पसंद आता है। यह जातक बोलने की बजाय योजनाओं के साथ काम करना अधिक पसंद करते हैं।

रोमन शैली के पैर

अगर पैर की पहली तीन उंगलियों की लंबाई लगभग समान होती है, तो यह बताता है कि इन जातकों में नेतृत्व करने की अधिक क्षमता है। इनके विचार स्पष्ट होते हैं और निर्णय मजबूत होते हैं। ऐसे जातकों पर भरोसा किया जा सकता है। यह लोग टीम वर्क में काफी अच्छे होते हैं। हालांकि कई बार अधिक जिम्मेदारियां आपको थका सकती हैं, ऐसे में थोड़ी दूरी बनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

जर्मन शैली के पैर

जिन लोगों के पैर का अंगूठा चौड़ा होता है और बाकी उंगलियों की एक जैसी लंबाई होती है। उनके पैर जर्मन शैली के माने जाते हैं। यह दिखाता है कि आप स्थिरता पसंद करते हैं। यह भरोसेमंद होने के साथ जो कहते हैं, उसको निभाने वाले होते हैं। इन लोगों की सोच में गहराई नहीं बल्कि साफ-साफ दिशा होती है। इनकी प्राथमिकता रहती है कि सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहे। यह धीरे-धीरे और सोच-समझकर काम करना पसंद करते हैं। कई बार यह बिना कहे मदद करते हैं, लेकिन कई बार लोग इनकी चुप्पी को दूरी समझ लेते हैं।

ग्रीक शैली के पैर

अगर आपके पैर ग्रीक शैली पर हैं, तो आपकी अंदर रचनात्मकता और ऊर्जा की भरमार है। ऐसे पैर वाले जातक नए-नए आइडियाज से भरे होते हैं। इन लोगों के लिए एक जगह टिककर बैठना मुश्किल होता है। क्योंकि यह जातक हमेशा अनुभवों की तलाश में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इन लोगों के अंदर कुछ कर दिखाने की ललक होती है और कई बार इनकी यही ऊर्जा बिना दिशा के फैल सकती है। ऐसे में छोटी-छोटी सूचियां और नियमित अंतराल पर खुद से सवाल करना कि मैं अभी क्या महसूस कर रहा हूं, आपको संतुलन में रख सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here