PHC में ताला बंद, कार में बच्चे का जन्म:डेढ़ घंटे तड़पती रही गर्भवती, CMHO बोले- दूरस्थ क्षेत्र में 24 घंटे अस्पताल खुला रखना मुश्किल

0
2

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला की डिलीवरी कार के अंदर करानी पड़ी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन गेट पर ताला लटका था और कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। मामला ओड़गी लांजीत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। इस मामले संबंधित स्टाफ को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 30 नवंबर रविवार को महिला को लेबर पेन उठा जिसके बाद परिजन उसे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन केंद्र पर ताला लगा मिला और कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। फिर महिला को ओड़गी ले जाने के लिए परिचित की कार मंगवाई गई, ओड़गी ले जाने के दौरान ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे की डिलीवरी तक महिला 1 घंटे तक तड़पती रही। ग्रामीण महिलाओं ने कराया प्रसव कार में लेबर पेन से तड़पती महिला को देखकर मौके पर मौजूद स्थानीय महिलाओं ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने कार के अंदर ही महिला का प्रसव कराया। लगभग आधे घंटे के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए करीब दो घंटे बाद अस्पताल खोला गया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति अब सामान्य है। अक्सर परेशान होते हैं ग्रामीण गांव के लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा मिला हो। स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीण अक्सर परेशान रहते हैं। अब ग्रामीण इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही सुधारात्मक कदम उठाने, 24 घंटे स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग की है। परिचित की गाड़ी में हुआ बच्चे का जन्म गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान साथ आए परिचित ने बताया कि महिला कुंती वार्ड की रहने वाली है। मरीज को बाइक में बिठाकर लाए थे। अस्पताल में ताला लगा था जिससे वे आधे-1 घंटे तक इंतजार करते रहे। हम लोग चाबी ढूंढ रहे थे। लेकिन नहीं मिला। फिर ओड़गी ले जाने का प्लान बना। परिचित ने आगे बताया, फिर हमने अपने चाचा को फोन लगाया। वो अपनी कार लेकर आए। ओड़गी ले जा ही रहे थे कि बच्चे का जन्म हो गया। अस्पताल 24 घंटे खुला रखना मुश्किल – CMHO CMHO डॉ के डी पैकरा का कहना है कि अस्पताल में ताला लगा था ये लापरवाही है। दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे खुला रखने की चुनौती है। हमारे पास मानव संसाधन की कमी है। हम कोशिश करेंगे कि आगे ऐसी घटना ना हो। उस दौरान मौजूद संबंधित स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… चलती ई-रिक्शा में महिला ने बच्चे को दिया जन्म…VIDEO: कोरबा में परिजन बोले-नहीं पहुंची एम्बुलेंस, मितानिन छोड़कर भागी; अंबिकापुर में टॉयलेट में हुई थी डिलीवरी छत्तीसगढ़ के कोरबा में महिला ने चलती ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर महिला को ई-रिक्शा से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने रास्ते में नवजात को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here