Steganography Scams: साइबर अपराधी अब स्टेगनोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें फोटो-वीडियो डाउनलोड करते ही फोन हैक हो सकता है। अपराध शाखा ने एडवाइजरी जारी कर यूजर्स को सावधान रहने की सलाह दी है। अनजान नंबरों से आने वाले फोटो और वीडियो डाउनलोड करने से बचने की जरूरत है।
