PMAYG: मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए आवासों की स्वीकृति की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने किस्तों के भुगतान और निगरानी को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब मकान बनाने के लिए कुल 1.20 लाख रुपये की राशि तीन अलग-अलग चरणों में प्रदान की जाएगी।
