पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन असम में 18,530 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। गुवाहाटी में भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री ने दरांग, गुवाहाटी और गोलाघाट में परियोजनाओं की नींव रखी। अब वे बंगाल दौरे पर जाएंगे।
