PM मोदी कुछ देर में करेंगे परीक्षा पे चर्चा:स्टूडेंट्स से मिलेंगे; दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, मैरी कॉम सवालों के जवाब देंगे

0
66

परीक्षा पे चर्चा 2025 के आठवे एडिशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दसवीं ओर बारहवीं के स्टूडेंट्स से बोर्ड एग्जाम्स को लेकर बातचीत कर रहे हैं।इस साल यह इवेंट नए इंटरैक्टिव फॉर्मेट में हो रहा है। इस बार इसमें कई सेलिब्रिटीज भी हिस्‍सा ले रहे हैं। पूरा इवेंट 8 एपिसोड में बांटा गया है जिसमें अलग-अलग फील्‍ड की 12 हस्तियां बच्‍चों के सवालों का जवाब देंगी। 8 एपिसोड में चल रहा है कार्यक्रम 12 सेलिब्रिटीज के अलावा UPSC, CBSE और JEE क्लियर करने वाले टॉपर्स और परीक्षा पे चर्चा के पिछले एडिशंस में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। ये पूरा प्रोग्राम इस बार 8 एपिसोड में हो रहा है। पहला एपिसोड- माइंड एंड बॉडी एडिशन इसमें मोटिवेशनल स्पीकर सद्गुरू अंदरूनी शांति के मार्ग के बारे में बताएंगे। कैसे तैयारी के समय स्ट्रेस फ्री रहना है। दूसरा एपिसोड- टेक एंड AI एडिशन टेक्नोलॉजी इंफ्लूएंसर गौरव चौधरी और Edelweiss Mutual Fund की MD और CEO राधिका गुप्ता इस एपिसोड में बताएंगे कि किस तरह स्टूडेंट्स टेक्नोलॉजी को अपने स्टडी पार्टनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। तीसरा एपिसोड- स्पोर्टस एडिशन इसमें एथलीट्स अवनी लेखरा, मैरी कौम और सुहास LY स्टूडेंट्स को एग्जाम के दौरान प्रेशर मैनेज करना सिखाएंगे। चौथा एपिसोड- आर्टिस्ट एडिशन इसमें एक्टर्स विक्रांत मैसी और भूमि पेडनेकर एग्जाम के दौरान फोकस करना और मेमोरी मजबूत रखने के बारे में बताएंगे। पांचवा एपिसोड- न्यूट्रीशन एडिशन इसमें शेफ सोनाली सबरवाल, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर और हेल्थ इंफ्लूएंसर रेवंत हिमातसिंका स्टूडेंट्स को दिमाग के लिए फ्यूल का काम करने वाले फूड्स के बारे में बताएंगे। इसी के साथ सफलता के लिए किस तरह का शरीर होना चाहिए, ये भी बताया जाएगा। छठा एपिसोड- मेंटल हेल्थ एडिशन इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मेंटल हेल्थ की अपनी जर्नी के बारे में बताएंगी। इसके साथ ही इस सेशन में मेंटल हेल्थ से जुड़ा स्टिगमा और उससे डील करने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। सातवां एपिसोड- टॉपर्स टॉक पिछले सालों के NEET, JEE और बोर्ड एग्जाम के टॉपर्स स्टूडेंट्स के साथ अपनी जर्नी और सक्सेस मंत्रा शेयर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here