मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के पहले मंत्रियों को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही दिल्ली में मोदी से भेंट कर उन्हें इन कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया था। प्रधानमंत्री का इस वर्ष प्रदेश में यह पांचवां दौरा होगा। सीएम ने यह भी बताया कि आगामी डेढ़ माह में प्रदेश को 5.60 लाख टन यूरिया मिलने की संभावना है।
