New GST Rates: 22 सितंबर यानी Navratri से दवा, मेडिकल उपकरण, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल और FMCG उत्पादों की कीमतें कम हो जाएंगी। सरकार ने दवा कंपनियों और इंश्योरेंस प्रदाताओं को जीएसटी कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक तुरंत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। 70 से अधिक दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं पर जीएसटी घटाया या हटाया (Price Cut) गया है। इससे आम आदमी पर बोझ कम होगा।
