Putrada Ekadashi 2025: कब है साल की आखिरी एकादशी? 30 या 31 दिसंबर जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

0
8

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। एकादशी व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा -अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से साधक को सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है और घर में सुख-समृद्धि बनीं रहती है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं साल की आखिरी एकादशी तिथि कब है और शुभ मुहूर्त।

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 30 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर होगा और इसका समापन 31 दिसंबर को सुबह 5 बजे होगा। इस कारण पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 30 दिसंबर को रखा जाएगा, जबकि व्रत का पारण 31 दिसंबर को किया जाएगा।

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 2025 पारण डेट और टाइम

एकादशी व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है। ऐसे में आप द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण कर सकते हैं। ऐसे में पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण करने का समय 31 दिसंबर को दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

– सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर

– सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 34 मिनट पर

चंद्रोदय का समय – दोपहर 01 बजकर 33 मिनट पर

चन्द्रास्त का समय – 31 दिसम्बर को 03 बजकर 43 मिनट पर

– ब्रह्म मुहूर्त- 05 बजकर 24 मिनट 06 बजकर 19 मिनट पर

– अभिजित मुहूर्त- 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट

– विजय मुहूर्त- 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट पर

– गोधूलि मुहूर्त- 05 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 59 मिनट पर

इन चीजों का दान करें

एकादशी के दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी तिथि पर पीले फल, अन्न, धन और कपड़े सहित आदि चीजों का दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं। इसके साथ ही जातक के जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here