रायपुर के अग्रसेन धाम चौक पर तेज रफ्तार कार से बाइक सवार को टक्कर मारने वाले भाजपा विधायक रेनुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे आरोपी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।
