राजा की मां उमा रघुवंशी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना कि सोनम बेहद शातिर थी और शुरु से राजा की हत्या का तानाबाना बुनने लगी थी। उमा रघुंवशी ने कहा कि शिलांग जाने से पहले ही वह राजा का कत्ल करने की फिराक में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के 6 दिन बाद ही सोनम ने उज्जैन में राजा की हत्या का प्लान बना लिया था।
