RAS-2023 के इंटरव्यू का आज आखिरी दिन:रात को आ सकता है फाइनल रिजल्ट; भास्कर ऐप पर देख सकेंगे टॉपर्स के इंटरव्यू

0
3

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (RAS) परीक्षा-2023 के इंटरव्यू का आज आखिरी दिन है। 972 पदों पर भर्ती के लिए 28 जून 2023 को वैकेंसी निकाली थी। इसका फाइनल रिजल्ट आज रात जारी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रदेश को 972 नए अफसर मिल जाएंगे। फाइनल रिजल्ट में पास होने वाले कैंडिडेट्स के इंटरव्यू भास्कर ऐप पर देखे जा सकते हैं। इंटरव्यू के लिए इस मोबाइल नंबर 9829266760 पर संपर्क करें। आरएएस-2023 का पूरा भर्ती प्रोसेस-एक नजर RPSC की ओर से आरएएस-2023 भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया गया था। शुरू में कुल 905 पद (राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) के लिए अभ्यर्थियों से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए थे। बाद में पद बढ़ाकर 972 (राज्य सेवाएं 491 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) कर दिए गए थे। आरएएस-2024- भर्ती प्रोसेस जारी, अब इंटरव्यू की डेट का इंतजार (नोट-पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। लेकिन 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here