Republic Day 2026: भारत 26 जनवरी को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाने जा रहा है। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली भव्य परेड में देश की सांस्कृतिक विविधता, स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और आत्मनिर्भर भारत की झलक देखने को मिलेगी। इस वर्ष की परेड की थीम ‘स्वतंत्रता का मंत्र वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र आत्मनिर्भर भारत’ रखी गई है।
