जिला न्यायालय ने गत 17 अप्रैल को सरला मिश्रा की मौत को हत्या मानते हुए नए सिरे से जांच कराए जाने के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी मान सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अनुराग मिश्रा ने शिकायती पत्र में कहा है कि कोर्ट ने जांच की बात इस लिए कही है, क्योंकि उनकी बहन सरला मिश्रा की हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया था।
