आयकर विभाग अब चेतन से पूछताछ कर बेनामी संपत्तियों का पता लगा रहा है जो चेतन और अन्य लोगों के नाम हो सकती है। चेतन से पूछताछ में आए नामों के आधार पर विभाग जल्द ही सौरभ के स्वजन और करीबियों से पूछताछ कर सकता है। इस मामले में सबसे पहले सौरभ से पूछताछ की तैयारी है।
