Shani Pradosh Vrat: कल रखा जाएगा शनि प्रदोष व्रत, इस दिन इन चीजों के दान करने से प्रसन्न होंगे महादेव और शनिदेव

0
50
प्रत्येक महीने में त्रियोदशी को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार साल 2024 का आखिरी प्रदोष शनिवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे शनि प्रदोष के नाम से जाना जाता है। अगर प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ जाए, तो इसे शनि प्रदोष कहा जाता है। इस बार शनि प्रदोष व्रत 28 दिसंबर 2024 यानी के कल रखा जाएगा। शनि प्रदोष व्रत के दौरान कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। शनि प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव और शनि देव की कृपा बनीं रहेगी। आइए आपको बताते हैं इस दिन किन चीजों का व्रत रखा जाता है।
शनि प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए
 – शनि प्रदोष व्रत के दौरान अन्न या अनाज का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा से धन-धान्य के भंडार भरे रहते है। इसके साथ ही शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
– शनि प्रदोष व्रत में अगर आप वस्त्र का दान करती तो यह काफी शुभ होगा। इससे भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहेगी। अगर आप इस दिन काले वस्त्र का दान करते हैं, तो शनि ग्रह की शुभता बढ़ती है।
– अगर आप इस दिन फलों का दान करते हैं, तो आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
– इस दिन काले तिल दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही जिन जातकों की शादी-विवाह में अड़चन आ रही है, वो दूर हो जाती है।
– प्रदोष व्रत के दौरान गौ दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
 शनि प्रदोष व्रत का महत्व
 शनि प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि जो व्यक्ति इस व्रत को रखता है उसके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनीं रहती है। इस व्रत के करने से संतान की प्राप्ति होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here