Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में पहनें राशि अनुसार कपड़ों के रंग, देवी दुर्गा होंगी प्रसन्न

0
11
नवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में पूजा-अर्चना और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर जगह आपको मां दुर्गा के पंडाल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा कई जगहों पर डांडिया और गरबा के भव्य कार्यक्रम होते हैं, यहां पर लोग जमकर गरबा व डांडिया खेलते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना सभी लोग चाहते हैं, तो आप नवरात्रि के दौरान अपनी राशि अनुसार इन कपड़ों को जरुर पहनें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि राशि अनुसार किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
मेष राशि
नवरात्रि के पहले दिन मेष राशि के जातक मां दुर्गा को प्रसन्न करने के विए पीले रंग के वस्त्र जरुर पहनें, इससे आपको काफी लाभ होगा।
वृषभ राशि
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन वृषभ राशि के लोग इस बार गुलाबी या फिर सफेद रंग के कपड़ों को जरुर पहनें। इससे मां दुर्गा आपको आशीर्वाद प्रदान करेंगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक नवरात्रि में हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। इस रंग के कपड़े पहनने से अखंड सौभाग्य की प्राप्त होता है।
कर्क राशि
नवरात्रि के पहले दिन कर्क राशि के जातक सफेद या किसी भी हल्के रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
सिंह राशि
देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए सिंह राशि के जातक पीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं। आपके रुके हुए सारे काम बनने लगेंगे।
कन्या राशि
नवरात्रि में कन्या राशि वालों को हरे रंग कपड़ जरुर पहनने चाहिए। हरा रंग कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। नवरात्रि के पहले दिन इस राशि के लोगों को सफेद और हल्के रंग कपड़े पहनने चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को नवरात्रि में लाल और केसरिया रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को नवरात्रि में पीला रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के हर शेड्स के कपड़े पहने जा सकते हैं। 
मकर राशि
इस मकर राशि के जातक नीला रंग पहन सकते हैं यह काफी शुभ होगा और ऐसा करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले काले और नीले रंग के कपड़े पहने। इस रंग के कपड़े राशि के हिसाब से एकदम परफेक्ट है।
मीन राशि
12 राशिचंक्र में से मीन राशि सबसे आखिर में आती है। मीन को 12वीं राशि कहा जाता है। नवरात्र में केसरिया, पीले या हल्के रंग के कपड़े पहनेंगे तो उनके लिए काफी फायदेमंद होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here