बजट वाले दिन भी शुरू में शेयर बाजार लाल निशान पर नजर आया है। हालांकि बाद में कुछ उछाल जरूर दिखा। आम बजट 2025 की सबसे बड़ी घोषणा थी 12 लाख तक इनकम टैक्स में छूट। इससे एक बड़े वर्ग को फायदा हुआ है और माना जा रहा था कि इसका सकारात्मक असर बाजार पर देखने को मिलेगा।
