Shivji Abhishek: महाशिवरात्रि पर महादेव को करें राशि अनुसार अभिषेक, बरसेगी भोलेबाबा की कृपा

0
267

भगवान शिव की पूजा में जलाभिषेक सबसे जरूरी होता है। महाशिवरात्रि के मौके पर सभी कांवरिए गंगा नदी से जल भरकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। तो वहीं कुछ लोग दूध, दही और शहद आदि से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। कुछ लोग भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करते हैं। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं राशि के अनुसार किस चीज से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को शिवरात्रि पर  शहद और गन्‍ने के रस से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Hanuman Ji Ki Aarti: मंगलवार के दिन हनुमान जी की आरती करने से दूर होते हैं संकट, पूरी होगी सभी मुरादें

वृषभ राशि
इसके साथ ही शिवरात्रि पर वृषभ राशि के जातकों को दूध और दही से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के स्वामी चंद्रमा हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का दूध और शहद से अभिषेक करना चाहिए।
सिंह राशि
महाशिवरात्रि के पर्व पर सिंह राशि के जातकों को महादेव का शहद और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।
कन्‍या राशि
कन्या राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के मौके पर दुर्वा और दही से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
तुला राशि
इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव का दूध और दही से अभिषेक करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को शिवरात्रि पर महादेव का दूध, शहद और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।
धनु राशि
महाशिवरात्रि पर धनु राशि के लोगों को दूध और शहद से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को शिवरात्रि पर गंगाजल में गुड़ डालकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
कुंभ राशि
महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि के जातकों को शिवजी का दही से अभिषेक करना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को दूध, शहद और गन्ने के रस से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here