MP Crime: पुलिस के अनुसार अजय ने 24 मई 2017 को मंडला में पदस्थ थाना प्रभारी व अपने पिता हनुमान सिंह की संपत्ति को लेकर विवाद में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। जेल से वह पैरोल पर बाहर आया था। बाहर आकर छोटे भाई से संपत्ति को लेकर हिसाब-किताब मांगा, इसलिए हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।
