ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन जातकों पर शुक्र ग्रह की कृपा नहीं होती है, वह बहुत मेहनत के बाद भी धन, वैभव और प्रेम से वंचित रह जाते हैं। वहीं जब शुक्र किसी राशि में गोचर करते हैं, तो उसका प्रभाव सिर्फ उसी राशि तक सीमित नहीं रहता। बल्कि यह मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका अलग-अलग असर होता है। बता दें कि 02 मार्च 2025 की सुबह 05:12 बजे धन और वैभव के स्वामी शुक्र मीन राशि में वक्री होंगे। इससे कुछ राशियों के जातकों का संघर्ष बढ़ सकता है। वहीं जिन राशियों पर इसका नकारात्मक असर होगा, वह इसके लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शुक्र के मीन राशि में वक्री होने से किन राशियों का संघर्ष बढ़ सकता है।
Shukra Vakri 2025: वक्री शुक्र बढ़ाएंगे इन राशियों की मुश्किलें, 02 मार्च को मीन राशि में कर रहे गोचर
मिथुन राशि
वहीं शुक्र ग्रह की वक्री चाल मिथुन राशि के लोगों के जीवन पर नकारात्मक असर डाल सकता है। प्रेम जीवन में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। पैसे बचाने की कोशिशें सफल नहीं होंगे और आय में भी कमी आ सकती है। वहीं व्यापार की स्थिति औसत रहेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए वक्री शुक्र उनका बजट प्रभावित करेगा। स्वास्थ्य संबंधी अप्रत्याशित खर्चे हो सकते हैं। वहीं वरिष्ठों के साथ कार्यस्थल पर मतभेद हो सकता है। इसलिए खुद को धैर्यवान बनाएं। वहीं इस समय कर्क राशि के लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
इसके साथ ही सिंह राशि वाले जातकों के लिए भी यह समय कई चुनौतियों से भरा हो सकता है। इच्छित कार्य न होने से आप परेशान हो सकते हैं। वहीं आर्थिक स्थिति और करियर के लिहाज से भी यह नकारात्मक समय है। घर में झगड़े और क्लेश हो सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको संपत्ति लाभ हो सकता है।
कन्या राशि
बता दें कि कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय रिश्ते में सावधानी बरतने वाला है। फिर चाहे वह प्रेम जीवन हो, दोस्ती या पारिवारिक रिश्ते और शादीशुदा जिंदगी हो। इन रिश्तों में खटास आ सकती है। काम का बोझ अधिक रह सकता है और आर्थिक स्थिति में रूकावट पैदा हो सकती है।
