SIR in MP: जबलपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया हजारों लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। दशकों से एक ही स्थान पर रह रहे नागरिक अब अपनी पहचान और मताधिकार को लेकर असमंजस में हैं। पुराने वोटर आईडी और आधार कार्ड मान्य न होने से लोग तहसील और राजस्व कोर्ट के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
