Snake Bite in MP: मध्यप्रदेश में सांपों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जहां इनके काटने से राज्य में पिछले साल करीब ढ़ाई हजार लोगों की मौत हुई। इसके बाद सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए इसे स्थानीय आपदा घोषित कर दिया है। सरकार ने बचाव करने के लिए शहर से गांव तक जन जागरूकता अभियान चलाने का भी फैसला किया है।
