Solar Eclipse 2024: नवरात्रि से पहले लग रहा है सूर्यग्रहण, जानें रिंग ऑफ फायर का नजारा भारत में दिखेगा या नहीं

0
70
इस साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से शुरु हो रही है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं बल्कि एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। जब सूर्य ग्रहण पड़ता है तो आसमान में एक आग का छल्ला दिखाई पड़ता है। आपको बता दें कि, सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या पर लगता है। अब कई लोगों के मन मे यही सवाल आ रहा है कि क्या रिंग ऑफ फायर का नजारा भारत में दिखेगा या नहीं। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं।
भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण
भारत के समयानुसार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 09 बजकर 13 मिनट आरंभ होगा और अगले दिन सुबह 03 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में सूर्य ग्रहण के समय रात रहेगी, इसलिए रिंग ऑफ फायर नजारा देश में नहीं दिखेगा।
क्या है रिंग ऑफ फायर
जैसे पृथ्वी सूर्य के चारों ओर परिक्रमा लगाता है वैसे ही चद्रंमा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाता है। वहीं चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा लगाता है। कई बार होता है कि चंद्रमा परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। जिस वजह से चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को धरती पर आने से रोक देता है, इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान पृथ्वी पर चंद्रमा की परछाई देखने को मिलती है। दरअसल, वलयाकर सूर्य ग्रहण में चंद्रमा धरती से दूर होता है और सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है। इससे आकाश में आग की रिंग दिखाई देने लगती है। इसे रिंग ऑफ फायर का नाम दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here