30 C
Bhilai
Saturday, March 15, 2025

U19 एशिया कप-13 साल के वैभव ने 6 छक्के लगाए:IPL में 1.1 करोड़ में बिके थे; भारत ने UAE को 10 विकेट से हराया

भारत ने अंडर-19 एशिया कप में UAE को 10 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। शारजाह के मैदान पर UAE ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम 44 ओवर में 137 रन ही बना सकी। भारत की ओर से युद्धजीत गुहा ने 3 विकेट लिए। जवाब में भारत ने बिना विकेट खोए 16.1 ओवर में 143 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक लगाए। वैभव ने 46 बॉल पर 76 और आयुष ने 51 बॉल पर 67 रन बनाए। वैभव ने अपनी पारी में 6 छक्के और 3 चौके लगाए। वैभव को पिछले IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा था। वैभव ने छक्का लगाकर भारत को मैच जिताया
13 साल के वैभव सूर्यवंशी पहले दो मैच में फ्लॉप रहे थे। इस मैच में उन्होंने अपनी पहली ही बॉल पर सिक्स लगाया। वैभव ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 46 बॉल पर नाबाद 76 रन बनाए। पारी में 6 छक्के और 3 चौके भी लगाए। उन्होंने ओपनर आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर 97 बॉल में 143 रन जोड़े। वैभव ने छक्का लगाकर भारत को मैच जिताया। आयुष ने 38 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की
आयुष म्हात्रे ने अपनी 67 रन की पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने 38 गेंदो पर अपनी फिफ्टी पूरी की। आयुष ने 51 बॉल का सामना किया और 131.37 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 44 ओवर में ऑलआउट हुई UAE की टीम
UAE की पूरी टीम 137 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम 44 ओवर ही खेल पाई। UAE की ओर से मुहम्मद रेयान ने सबसे ज्यादा 35 रन की पारी खेली जबकि ओपनर अक्षत राय 26 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम की ओर से युद्धजीत गुहा ने 3 विकेट झटके, जबकि चेतन शर्मा और हार्दिक राज ने 2-2 विकेट लिए। केपी कार्तिकेय और आयुष म्हात्रे को एक-एक विकेट मिला। IPL के सबसे युवा करोड़पति हैं वैभव
​​​​​​​13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। इसके साथ ही वे IPL इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। बिहार के खिलाड़ी का IPL में इस सीजन से डेब्यू होगा। वैभव ने अंडर-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 12 साल की उम्र में डेब्यू किया था। ——————————————- अंडर-19 एशिया कप की यह खबर भी पढ़िए… कप्तान अमान का शतक, भारत पहला मैच जीता भारतीय टीम ने 2 नवंबर को खेले गए मुकाबले में जापान को 211 रन से हराया। शारजाह में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 339 रन बनाए। जवाब में जापान 50 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन ही बना पाई। भारतीय कप्तान मोहम्मद अमान ने 116 बॉल पर नाबाद 122 रन की पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles