UGC NET जून 2025 एग्जाम का नया शेड्यूल जारी:25 से 29 जून तक CBT मोड में होंगे पेपर, 10 दिन पहले मिलेगी सिटी इंटिमेशन स्लिप

0
25

NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जून में होने वाले UGC NET 2025 एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल चेक कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार ये एग्जाम्स 25 जून से 29 जून के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में होंगे। पेपर से 10 दिन पहले कैंडिडेट्स के लिए सिटि इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी। दो शिफ्ट में होंगे पेपर UGC NET का एग्जाम दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर के 12 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर के 3 बजे से शाम के 6 बजे तक चलेगी। ये पेपर CBT मोड में होगा। इसमें मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन्स के दो पेपर होंगे। दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। पहला पेपर 100 मार्क्स और दूसरा पेपर 200 मार्क्स का होगा। लैंग्वेज के पेपर के अलावा सभी पेपरों में इंग्लिश और हिंदी मीडियम ऑफ इंस्ट्रक्शन होगा। ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 85 सब्जेक्ट्स के लिए होता है एग्जाम ये एग्जाम 85 सब्जेक्ट्स में PhD एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा, इस एग्जाम के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलो का पद पा सकते हैं। कैंडिडेट्स NTA हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 या ugcnet@nta.ac.in पर एग्जाम से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं। ऐसी ही और खबरें पढ़ें… JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं:लास्ट डेट का इंतजार न करें, ब्रांच और कॉलेज प्रेफरेंस ध्यान से भरें; क्या 30,000+ रैंक पर मिलेगा IIT? JEE एड्वांस का रिजल्ट जारी हो चुका है। अब कैंडिडेट्स JoSAA की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। ऐसे में हमने एक्सपर्ट्स से जाना कि काउंसलिंग के दौरान स्टूडेंट्स को किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here